छत्तीसगढ़ में 10 नक्सली गिरफ्तार
नक्सलियों को धमतरी के रिसगांव में गिरफ्तार किया गया।
धमतरी की पुलिस अधीक्षक नेहा चंपावत ने कहा, "विद्रोही प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी की गांव समिति के सदस्य हैं। उन्हें इस माह पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।"
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान संदिग्धों के घरों से माओवादी साहित्य बरामद किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications