वायलार रवि ने संभाला कार्यभार
अकबर भवन में पत्रकारों से चर्चा में रवि ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा है ताकि भारतीय छात्रों पर कथित रूप से हो रहे नस्लभेदी हमलों को रोका जा सके।
उन्होंने कहा, "सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। मैंने ऑस्ट्रेलिया स्थित भारतीय उच्चायुक्त से रिपोर्ट मंगवाई है।"
रवि ने कहा, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पीड़ितों के परिजनों के हित में उनका मंत्रालय हरसंभव कार्रवाई करेगा।"
उन्होंने कहा, "ऐसे हमलों से प्रवासियों को बचाने के लिए सरकार एक संस्थागत तंत्र के गठन पर गंभीरता से विचार कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications