जयराम रमेश ने पर्यावरण एवं वन मंत्री
नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। जयराम रमेश ने शुक्रवार को यहां पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार संभाल लिया।
पदभार संभालने के बाद रमेश ने वैज्ञानिकों सहित वन अधिकारियों तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की तथा विभिन्न विभागों के कार्यक्रमों एवं मसलों की समीक्षा की। बैठक में वनरोपण कोष प्रबंधन एवं नियोजन प्राधिकरण, राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण तथा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
पर्यावरण एवं वन सचिव, वन विभाग के महानिदेशक, विशेष सचिव, अपर सचिव तथा मंत्रालय के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications