पाकिस्तान में मदद के लिए 54.3 करोड़ डॉलर की जरूरत : संयुक्त राष्ट्र
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवीय कार्य समन्वयक जॉन होम्स ने गुरुवार को कहा कि यह राशि अनुमानित है और जमीनी हकीकतों से रू-ब-रू होने के बाद इसमें परिवर्तन हो सकता है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अनुमानत: 16 लाख लोग विस्थापित हुए हैं जिनमें से 500,000 लोगों को तत्काल मदद की आवश्यकता हो सकती है।
होम्स ने कहा कि इस राशि से जरूरतमंद लोगों को दिसम्बर तक सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। पाकिस्तान में विस्थापित हुए 200,000 से अधिक लोग 26 राहत शिविरों में रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications