स्वात में 28 तालिबानी मारे गए (लीड-1)
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि सेना के अभियान में पांच जवान और दो नागरिक भी घायल हो गए।
तालिबानी आतंकवादियों के साथ शांति समझौता खत्म होने के बाद सेना ने इस माह के शुरू में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था।
सेना ने दावा किया है कि अभियान में अब तक 1100 आतंकवादियों का सफाया किया जा चुका है। इसके साथ ही अभियान में 90 सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं।
सेना और आतंकवादियों के बीच जारी संघर्ष की वजह से स्वात और इससे लगे तीन जिलों के करीब 30 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं।
इस बीच पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के मलकंद डिवीजन स्थित निचले दीर इलाके के खांबर क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में पांच तालिबानी मारे गए।
सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकवादियों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया। समाचार चैनल के अनुसार ऊपरी दीर इलाके में सुरक्षाबलों ने एक अफगानी नागरिक को आतंकवादियों की सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications