झामुमो ने शुरू की सरकार बनाने की कवायद
पूर्व उपमुख्यमंत्री व झामुमो के वरिष्ठ नेता सुधीर महतो ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "राज्य में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार बनेगी और विधानसभा के चुनाव निर्धारित समय पर होने चाहिए।"
उन्होंने कहा कि बगैर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के समर्थन के सरकार बनाना मुश्किल है। हम उसका समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि वह हमारी सहायता नहीं करता है तो हम निर्दलीय विधायकों की सहायता से सरकार बनाएंगे।
सूत्रों का कहना है कि झामुमो नेताओं ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से वार्ता आरंभ कर दी है।
81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में फिलहाल सात सीटें खाली हैं। मौजूदा 74 विधायकों में से झामुमो के 18 और कांग्रेस के नौ विधायक हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सात विधायक हैं। छोटे दलों व निर्दलीय विधायकों की संख्या 12 है। इनमें से आठ संप्रग के समर्थन में हैं। विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 22 और जनता दल (युनाइटेड) के चार विधायक हैं।
उल्लेखनीय है कि ज्ञात हो कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिबू सोरेन तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव हार गए थे और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
इसके बाद 19 जनवरी से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है और विधानसभा को निलंबित रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications