बिहार में कैदी भगाने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एक फरार
जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनु महाराज ने बताया कि काको थाना के मनियांवा गांव निवासी सीताराम मांझी को गुरुवार को एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को उससे पूछताछ की जानी थी, लेकिन सुबह ही पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी काको थाना में दर्ज करवाई गई है। जिसमें थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है। महाराज के अनुसार कैदी भगाने के आरोप में काको थाना प्रभारी उमेश सिंह, सिपाही अवधेश सिंह तथा थाने के मुंशी उमा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अन्य आरोपी सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) अम्बिका प्रसाद फरार हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात प्रारंभ कर दी है तथा सीताराम मांझी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications