सुदर्शन पटनायक की कलाकृति ने कोरिया में जीता पुरस्कार
पटनायक ने अपनी कलाकृति के माध्यम से परमाणु युद्ध के खतरे से जुड़ा संवेदनशील विषय उठाया था।
पटनायक ने कोरिया से फोन पर आईएएनएस को बताया, "मैंने बुसान में आयोजित चौथे हेयूंडे सैंड फेस्टिवल में 15 फुट ऊंची बालू की कलाकृति तैयार की थी। मेरा विषय था-परमाणु युद्ध रोको। मेरी इस कलाकृति को पुरस्कृत किया गया है।"
अपनी कलाकृति के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पटनायक ने बताया कि उन्होंने बालू की मदद से दो लोगों की प्रतिमा बनाई, जो हाथ उठाए हुए परमाणु युद्ध रोकने का नारा लगा रहे हैं।'
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications