केन्द्र सरकार की नाक में दम कर देंगे : नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री अपनी 'धन्यवाद यात्रा' के क्रम में नालंदा संसदीय क्षेत्र के बिहारशरीफ में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नालंदा संसदीय क्षेत्र की जनता धन्यवाद की पात्र है जिन्होंने बिहार के विकास के कायरें को सराहा और मतदान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 16 हजार करोड़ रुपये राज्य सरकार ने केवल विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए खर्च करने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने केन्द्र सरकार से एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देती है तो वे सरकार के नाक में दम कर देंगे।

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के उस बयान कि कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ना उनकी भूल थी, पर उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव लड़ने वाले अगर सभी दल भी मिलकर चुनाव लड़ते तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को और ज्यादा सीटें मिलती।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+