मध्य प्रदेश में जल संकट को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पेयजल संकट, अघोषित बिजली कटौती और अन्य समस्याओं के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की उदासीनता के चलते प्रबंधन ठीक न होने के कारण जल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है और हालत यहां तक पहुंच गई है कि लोग पानी के लिए खून तक बहाने में पीछे नहीं है।
कांग्रेस इन्हीं समस्याओं को लेकर शनिवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रादेशिक और जिला पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications