मध्य प्रदेश में नदी में गिरा विमान निकाल लिया गया
चाइम्स एविएशन कम्पनी का यह विमान छह अप्रैल को दुर्घटनाग्रस्त होकर नर्मदा नदी में गिर गया था। इस विमान को ऋतुराज उड़ा रहा था। विमान को खोजने के लिए जिला प्रशासन ने नेवी के गोताखोरों को बुलाया मगर वे उसे खोजने में नाकाम रहे और आखिरकार वे वापस लौट गए। इसके बावजूद ऋतुराज के परिजनों ने हिम्मत नहीं हारी और निजी गोताखोरों की मदद से गाडाघाट व बिजासेन के बीच स्थित एक नाले में विमान को खोज निकाला। यह नाला नर्मदा नदी से मिलता है।
सिवनी की पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी शर्मा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान को निकाल लिया गया है, जिसके भीतर प्रशिक्षु पायलट ऋतुराज की लाश भी मिली है। उन्होंने बताया कि विमान को खोजने का अभियान ऋतुराज के परिजनों ने अपने स्तर पर चलाया था।
मालूम हो कि सागर जिले के ढाना हवाई अड्डे से छह अप्रैल की दोपहर चाइम्स एविएशन अकादमी के विमान ने उमरिया के लिए उड़ान भरी थी। जब यह जहाज उमरिया से सागर लौट रहा था तभी उसका एयर ट्रैफिक कन्ट्रोल(ए़ टी़ सी़) से संपर्क टूट गया और वह शाम साढ़े पांच बजे सिवनी जिले के गाडाघाट के पास नर्मदा नदी में जा गिरा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications