गजल गायिका चित्रा सिंह की बेटी ने आत्महत्या की
पुलिस के मुताबिक मोनिका चौधरी का शव शुक्रवार दोपहर को उपनगरीय इलाके में स्थित उनके घर में पंखे से लटका पाया गया।
मोनिका की उम्र 46 वर्ष थी। वह चित्रा सिंह की पहली शादी से पैदा हुई संतान थीं। मोनिका के जन्म के बाद ही चित्रा ने मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह के साथ शादी रचाई थी।
पुलिस उपायुक्त एन. कौशिक ने बताया, "शुरुआती जांच से पता चला है कि मोनिका अपनी जिंदगी से निराश हो चुकी थीं। इसी कारण वह अवसाद से पीड़ित थीं।"
मोनिका की मौत जगजीत और चित्रा के लिए बहुत बड़ा सदमा है। इस दंपत्ति ने कुछ वर्ष पहले अपने इकलौते पुत्र को भी गंवा दिया था।
कौशिक ने बताया कि मोनिका के पति, जगजीत और चित्रा सिंह फिलहाल विदेश में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications