गुलशन कुमार का हत्यारा बांग्लादेश पुलिस की गिरफ्त में
ऐसा माना जाता है कि अप्रैल 2004 में असम के आतंकी संगठन युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (यूएलएफए) को समुद्री रास्ते से चटगांव में चीन में बने हथियारों की जो खेप पहुंचाई गई थी, उसमें मर्चेट का हाथ रहा है।
बांग्लादेश पुलिस ने मर्चेट को गुरुवार को पूर्वोत्तर भारत के राज्य त्रिपुरा की सीमा के करीब स्थित ब्रह्मानबारिया नामक स्थान से हिरासत में लिया। बांग्लादेश की पुलिस मान रही है कि मर्चेट आंखुरा के रास्ते से अवैध रूप से बांग्लादेश में घुसा था। बांग्लादेश पहुंचकर उसने शोमर पटेल के नाम से जाली स्थानीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया था।
पुलिस ने मर्चेट के अलावा कमाल मियां को भी गिरफ्तार किया। कमाल ने मर्चेट को अपने घर में शरण दी थी। इन दोनों के अलावा जाहिद नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। जाहिद पिछले कुछ दिनों से मर्चेट और कमाल के संपर्क में था। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications