सीबीएसई 10वीं: लड़कियों ने बाजी मारी, 4781 छात्रों को 90 फीसदी से अधिक अंक (लीड-1)
देश भर में 4,933 छात्रों को 95 प्रतिशत या इससे अंक प्राप्त हुए हैं। सफल रहने वाले छात्र-छात्राओं का औसत 88.84 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 1.76 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सीबीएसई की प्रवक्ता ने कहा कि इस बार सफल रहने वाली छात्राओं का प्रतिशत 89.78 और छात्रों का 88.18 फीसदी रहा।
अजमेर, चेन्नई और पंचकूला क्षेत्रों के परिणाम मंगलवार को ही घोषित कर दिए गए थे। इस वर्ष देश भर में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 824,421 छात्र शामिल हुए थे जिनमें 331,922 लड़कियां और 473,499 लड़के शामिल थे।
वर्ष 2008 में 90 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 29,936 थी। इस बार 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने में चेन्नई क्षेत्र के छात्र आगे रहे। वहां 15,735 छात्रों को 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए, वहीं इलाहबाद क्षेत्र के 13,893 छात्र 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने में कामयाब रहे।
वहीं 10वीं की परीक्षा में इस बार नकल के मामलों में पिछले वर्ष की तुलना में कमी दर्ज की गई। वैसे इन मामलों में दिल्ली सबसे आगे है। सीबीएसई के प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष अजमेर, पंचकूला, दिल्ली, गुवाहाटी, चेन्नई और इलाहाबाद क्षेत्र में नकल के कुल 37 मामले प्रकाश में आए थे, जबकि इस बार केवल 16 मामले सामने आए।
दिल्ली में नकल करने के छह मामले सामने आए, जबकि अजमेर में ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया।
दिल्ली, गुवाहाटी और इलाहाबाद जोन के 10 वीं कक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। वहीं अजमेर, चेन्नई और पंचकूला क्षेत्रों के परिणाम मंगलवार को ही घोषित कर दिए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications