अगली जी20 शिखर बैठक पिट्सबर्ग में 24-25 सितम्बर को (लीड-1)
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी में होने वाली इस शिखर बैठक में दुनिया की अर्थव्यवस्था के 85 फीसदी हिस्से की नुमाइंदगी करने वाले देशों के प्रतिनिधि वैश्विक अर्थव्यवस्था के हालात और वित्तीय संकट का जायजा लेंगे।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव रॉबर्ट गिब्स ने कहा, "बैठक के दौरान वाशिंगटन और लंदन में हुई पिछली बैठकों के बाद हुई प्रगति का आकलन किया जाएगा तथा आगे की गतिविधियों के बारे में चर्चा की जाएगी।"
भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित दुनिया के प्रमुख नेता अप्रैल में लंदन में तथा उससे पहले गत वर्ष नवंबर में वाशिंगटन में मुलाकात कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि ओबामा प्रशासन ने पिट्सबर्ग का चयन इसलिए किया है क्योंकि 80 के दशक में इस्पात उद्योग के पतन के बाद यह स्थान आर्थिक संकट से घिर गया था लेकिन बाद में दूरदर्शी तरीके से निवेश किए जाने के कारण यह एक बार फिर आर्थिक रूप से समृद्ध इलाका बनकर उभरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications