क्वे टा में गोलीबारी में 3 मरे
क्वे टा, 29 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में बलूचिस्तान की राजधानी क्वे टा में मोटरसाइकिलों पर सवार बंदूकधारियों की गोलीबारी में तीन व्यक्ति मारे गए और दो घायल हो गए लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आतंकवादी हमला था या नहीं।
अस्पताल के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एपीपी ने शुक्रवार को खबर दी कि गोलीबारी में मारे गए तीनों व्यक्तियों की शिनाख्त अरशद महमूद, आतिफ और अब्दुल खालिद के रूप में की गई। वे तीनों गुरुवार की रात एक पीसीओ के बाहर बैठे थे। तभी हमलावरों ने वहां गोलियां चला दीं।
अशरफ और आतिफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अब्दुल ने अस्पताल में दम तोड़ा। गोलीबारी में घायल एक महिला और एक बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसी दिन पेशावर में हुए तीन विस्फोटों में 15 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications