पेशावर धमाकों में मरने वालों की संख्या 15 हुई
इस्लामाबाद, 29 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर के व्यस्त बाजार में गुरुवार को हुए तीन विस्फोटों में छह सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
पेशावर के किसा ख्वानी और कबाड़ी बाजार में कुछ ही मिनटों के अंतर पर दोनों विस्फोट हुए।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि किसा ख्वानी में बाजार के बाहर खड़ी कार में बम को रखा गया था। विस्फोट से कई दुकानों और वाहनों को क्षति पहुंची। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा कर दी गई।
शहर के वरिष्ठ प्रशासक साहिबजादा मोहम्मद अनीस ने डीपीए को फोन पर बताया कि छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है और 70 अन्य घायल हैं। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के पुलिस प्रमुख मलिक नवीद ने बताया कि दो आतंकवादी मारे गए और दो गिरफ्तार कर लिए गए।
एक्सप्रेस टेलीविजन ने आतंकवादियों ने एक किशोर को बंधक बना लिया और उसका ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। हालांकि नवीद ने खबर का खंडन किया।
मतनी शहर में एक सुरक्षा चौकी के समीप दो आत्मघाती हमलावरों ने अपने वाहन से एक पुलिस वैन को निशाना बनाया। इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए और 10 अन्य लोग घायल हो गए। एक खुफिया अधिकारी ने बताया कि ये आतंकवादी पेशावर शहर की ओर बढ़ रहे थे तभी चौकी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों द्वारा चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि वे आतंकवादी शहर में दाखिल हो जाते तो बड़ी घटना हो सकती थी।
पेशावर धमाकों से महज एक ही दिन पहले लाहौर में पुलिस और खुफिया एजेंसी आईएसआई को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में 24 लोग मारे गए थे और 250 से ज्यादा घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications