सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन चढ़कर बंद हुए बाजार (राउंडअप)
सेंसेक्स में रियल्टी सूचकांक सहित कमोबेश सभी सेक्टरों के सूचकांक बढ़त पर रहे। रियल्टी, पूंजीगत वस्तुओं, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं तथा आटो व तेल एवं गैस सहित सभी प्रमुख सेक्टरों के शेयरों में लिवाली हुई व इनके सूचकांक तीन से लगभग सात फीसदी तक उछल गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 23.86 अंकों की बढ़त के साथ 14,319.87 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कारोबार के अंत में यह 329.24 अंकों के उछाल के साथ 14,625.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 14,727.28 के उच्चतम और 14,319.87 के निम्नतम स्तर पर गया।
मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 121.18 अंक उछलकर 5,056.74 पर जबकि स्मालकैप सूचकांक 175.13 अंकों की बढ़त के साथ 5,811.69 के स्तर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले शुक्रवार को 3.65 अंक की तेजी के साथ 4,340.75 के स्तर पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 111.85 अंकों की बढ़त के साथ 4,448.95 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने आज 4,488.05 के ऊपरी और 4,340.75 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई में आज एसीसी लिमिटेड, डीएलएफ लिमिटेड, जयप्रकाश एसोसिएट्स और टीसीएस लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में इजाफा जबकि सन फार्मा, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज, टाटा पॉवर और आईटीसी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
बीएसई में दिन का कारोबार सकारात्मक रहा और दिन के कारोबार के दौरान यहां 2,145 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में इजाफा जबकि 651 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications