329 अंक उछल कर बंद हुआ सेंसेक्स (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 23.86 अंकों की बढ़त के साथ 14,319.87 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कारोबार के अंत में यह 329.24 अंकों के उछाल के साथ 14,625.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले शुक्रवार को 3.65 अंक की तेजी के साथ 4,340.75 के स्तर पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 111.85 अंकों की बढ़त के साथ 4,448.95 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई में दिन का कारोबार सकारात्मक रहा और दिन के कारोबार के दौरान यहां 2,145 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में इजाफा जबकि 651 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications