पटना में नौ वर्षीय छात्र का अपहरण

पुलिस के अनुसार पटना स्थित दून एकेडमी के चौथे वर्ग का छात्र सत्यम कुमार गुरुवार की शाम के कंकड़बाग स्थित अपने घर के बाहर खेल रहा था कि कुछ लोग आए और सत्यम को उठा कर ले गए।

पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) अनवर हुसैन ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी गुरुवार देर रात कंकड़बाग थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

इधर, सत्यम के पिता राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात अपहरणकर्ताओं द्वारा उनके मोबाइल पर फोन किया गया था जिसमें उन्होंने सत्यम के अपहरण करने की बात कहते हुए फिरौती के रूप में 50 लाख रुपये की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना उन्होंने पटना के आला पुलिस अधिकारियों को भी दे दी है। उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार पटना में ही इन्वर्टर का व्यवसाय करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+