नए टीकों का विकास पहली प्राथमिकता : आजाद
आजाद ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हमारा देश विकासशील देश है और हम टीकों के लिए पश्चिमी देशों पर निर्भर क्यों रहें? हम उनसे तकनीक क्यों लें? हमें पिछले कुछ वर्षो के दौरान सिर उठाने वाली बीमारियों जैसे कि स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू, डेंगू आदि से निपटने के लिए टीके विकसित करने होंगे।"
उन्होंने कहा कि भगवान न करे अगर देश में कोई बड़ी बीमारी फैल जाती है तो इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा क्योंकि हमारी आबादी बहुत ज्यादा है लेकिन उससे निपटने के लिए जरूरी आधारभूत संरचना हमारे पास नहीं है।
उन्होंने कहा कि उनकी अन्य प्राथमिकताओं में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन को मजबूत करना और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की स्थापना करना शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications