परिवहन संबंधी नियम सुधारे जाएंगे : कमलनाथ
कमलनाथ ने अपने मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा, "हमें पुराने नियम कायदों को एकदम नए नजरिए से देखना होगा, जिसके लिए मानसिकता में परिवर्तन की आवश्यकता है। हम नए मॉडलों पर निगाह रखे हुए हैं।"
उन्होंने कहा कि नीतियों का आकलन नहीं किया जा सकता लेकिन सड़कों और राजमार्गो को मापा जा सकता है। यह बुनियादी ढांचे का एक बड़ा क्षेत्र है।
कमलनाथ ने कहा कि इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालना अपने आपमें एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications