सपा के प्रदेश सचिव 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया प्रदेश सचिव शेख कमरुद्दीन पर आरोप था कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने गृहनगर गोंडा में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने में मदद की। इसके अलावा चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी महासचिव अमर सिंह के खिलाफ बयानबाजी भी की।
उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के इन आरोपों की जांच के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने गुरुवार रात कमरुद्दीन को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications