सीबीएसई 10वीं : 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 47,821 छात्र
वर्ष 2008 में 90 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 29,936 थी। इस बार 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने में चेन्नई क्षेत्र के छात्र आगे रहे। वहां 15,735 छात्रों को 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए, वहीं इलाहबाद क्षेत्र के 13,893 छात्र 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने में कामयाब रहे।
इस वर्ष देश भर में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 824,421 छात्र शामिल हुए थे जिनमें 331,922 लड़कियां और 473,499 लड़के शामिल थे। सफल रहने वाले छात्र-छात्राओं का औसत इस वर्ष 88.84 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 1.76 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications