सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में खाड़ी देशों के छात्र भी अव्वल
संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत और बहरीन में मार्च में आयोजित 10वीं की परीक्षा में विभिन्न 38 केंद्रों पर कुल 11,210 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें 5,595 छात्राएं और 5,615 छात्र शामिल थे।
दिल्ली, गुवाहाटी और इलाहाबाद जोन के 10 वीं कक्षा के शुक्रवार को घोषित नतीजों में एक बार फिर लड़कियां बाजी मारने में कामयाब रहीं।
इस वर्ष सफल रहने वाले छात्र-छात्राओं का औसत 88.84 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 1.76 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सीबीएसई की प्रवक्ता ने कहा कि इस बार सफल रहने वाली छात्राओं का प्रतिशत 89.78 और छात्रों का 88.18 फीसदी रहा।
अजमेर, चेन्नई और पंचकूला क्षेत्रों के परिणाम मंगलवार को ही घोषित कर दिए गए थे। इस वर्ष देश भर में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 824,421 छात्र शामिल हुए थे जिनमें 331,922 लड़कियां और 473,499 लड़के शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications