पाकिस्तानी वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
इस्लामाबाद, 29 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब सूबे में वायु सेना का चीन में निर्मित एफटी-7 लड़ाकू विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर एक मकान पर गिर गया।
इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और कम से कम छह लोग घायल हो गए जबकि दोनों चालक विमान से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।
विमान अपनी नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था और वह मियांवाली के पिपलान क्षेत्र के एक मकान पर गिर गया। विमान चालकों की शिनाख्त कामरान और मुशर्रफ के रूप में की गई है।
समाचार एजेंसी एपीपी ने वायुसेना के हवाले खबर दी है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications