माइक्रोसॉफ्ट का नया इंटरनेट सर्च इंजन जल्द
कंपनी ने कहा कि सर्च इंजन अगले कुछ दिनों में काम करना आरंभ कर देगा और यह आगामी तीन जून से सारी दुनिया में पूरी क्षमता से इस्तेमाल किया जा सकेगा।
माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव बाल्मर ने एक वक्तव्य में कहा, "आज सर्च इंजन इंटरनेट पर जरूरी चीजें खोज रहे लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं लेकिन वे प्राप्त सूचना के उपयोग में लोगों की खास मदद नहीं कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि बिंग लोगों को जल्द सूचना प्रदान करने के साथ-साथ उसके इस्तेमाल की भी सुविधा प्रदान करेगा।
कंपनी ने कहा कि आरंभ में यह सेवा खरीदारी, पर्यटन, स्थानीय कारोबार और सूचना आदि के क्षेत्र में लोगों की मदद करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications