उत्तर कोरिया में कोई असामान्य सैनिक हलचल नहीं : गेट्स
समाचार एजेंसी डीपीए ने न्यूयार्क टाइम्स के हवाले से खबर दी है कि गेट्स ने कहा कि दक्षिण कोरिया में मौजूद सैनिकों की संख्या 28000 से बढ़ाने की उनकी कोई योजना नहीं है।
अमेरिकी प्रशांत द्वीप गुआम में गेट्स ने विमान में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्हें उत्तर कोरिया में किसी असामान्य सैन्य हलचल की जानकारी नहीं है।
गेट्स वार्षिक सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर जा रहे हैं जहां उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण और उसके बाद कई मिसाइले दागे जाने का मसला छाए रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications