पाकिस्तान में 5 आतंकवादी ढेर
समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के मलकंद डिवीजन स्थित निचले दीर इलाके के खांबर क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में पांच तालिबानी मारे गए।
सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकवादियों के कई ठिकानों नष्ट कर दिया। समाचार चैनल के अनुसार ऊपरी दीर इलाके में सुरक्षाबलों ने एक अफगानी नागरिक को आतंकवादियों की सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications