रायबरेली में दलित युवकों को सिर मुंडाकर कर पीटा
जिले के पुलिस अधीक्षक डी.सी.मिश्रा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक महाराजगंज थाने के कुबना गांव के उमा बख्श सिंह ने ट्यूबवेल का स्टार्टर चोरी होने का शक गांव के ही रामू पासी (18 वर्ष) और टिन्नी (19 वर्ष) पर जताया। गुरुवार शाम को चोरी की बात कबूल न करने पर उमाबक्श ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ दोनों को जमकर पीटा उसके बाद उनका सिर मुंडाकर गांव में घुमाया।
मिश्रा ने कहा कि आरोपी उमाबक्श और उसके तीन साथियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications