सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में नकल के मामलों में कमी
सीबीएसई के प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष अजमेर, पंचकूला, दिल्ली, गुवाहाटी, चेन्नई और इलाहाबाद क्षेत्र में नकल के कुल 37 मामले प्रकाश में आए थे, जबकि इस बार केवल 16 मामले सामने आए।
दिल्ली में नकल करने के छह मामले सामने आए, जबकि अजमेर में ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया।
दिल्ली, गुवाहाटी और इलाहाबाद जोन के 10 वीं कक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। वहीं अजमेर, चेन्नई और पंचकूला क्षेत्रों के परिणाम मंगलवार को ही घोषित कर दिए गए थे।
इस वर्ष सफल रहने वाले छात्र-छात्राओं का औसत 88.84 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 1.76 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सीबीएसई की प्रवक्ता ने कहा कि इस बार सफल रहने वाली छात्राओं का प्रतिशत 89.78 और छात्रों का 88.18 फीसदी रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications