दूसरे विश्व युद्ध के पोत को डुबोया गया

दूसरे विश्व युद्ध के पोत को डुबोया गया

एक अमरीकी युद्धपोत अब एक कृत्रिम चट्टान बनने को है. इस युद्धपोत को चट्टान बनाने के लिए नियंत्रित धमाकों की एक श्रृंखला से गुज़ारा गया. इसके लिए युद्धपोत में कई जगहों पर विस्फोटक लगाए गए और श्रृंखलाबद्ध धमाकों के साथ यह समुद्र में समा गया.

फ़्लोरिडा में जनरल होयट एस वेनडेबर्ग नामक युद्धपोत को जब विशेज्ञों ने विस्फोटकों से उड़ाया तो दो मिनट के भीतर ही ये समुद्र की तलहटी पर पहुँच गया.

फ़िलहाल 160 मीटर लंबा ये युद्धपोत फ़्लोरिडा कीज नेशनल मरीन सेंक्चुरी की तलहटी पर जमा हो गया है. अधिकारियों को आशा है कि ये 'चट्टान' ग़ोताख़ोरों को आकर्षित करेगा और इससे 80 लाख डॉलर की आमदनी हो सकती है.

अधिकारियों का यह भी कहना है कि मछली, मूंगा और अन्य समुद्री जीव भी इसकी ओर आकर्षित होंगे. की वेस्ट शहर के कमिश्नर मार्क रोस्सी का कहना है, "वेस्ट में वेनडेबर्ग युद्धपोत का डूबना वर्षों बाद सबसे अच्छी घटना है."

ग़ौरतलब है कि ये युद्धपोत मिसाइल और अंतरिक्ष यान का पता लगाने में अमरीकी सेना के काम आता था. युद्धपोत को डुबाने से पहले एस्बेस्टस, तार, पेंट और विषाक्त पदार्थों और मलबे को अलग करने के लिए कामगारों को महीनों काम करने पड़े थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+