'बच्ची को कुत्तों और बिल्लियों ने पाला'

Dogs

रुस में अधिकारियों को पाँच साल की एक ऐसी बच्ची का पता चला है जो कुत्तों और बिल्लियों की शरण में पली है, जो भौंकती है लेकिन बोल नहीं सकती. पाँच वर्षीय ये लड़की साइबेरिया के शहर चिता के एक गंदे फ़्लैट से मिली है. पुलिस के अनुसार लड़की को फ़्लैट से कभी बाहर निकलने नहीं दिया गया और उसने अपने साथ रहने वाले जानवरों के आचरण को अपना लिया.

अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने बच्ची को अपनी शरण में ले लिया है. उनका कहना है, " ये लड़की कुत्तों की तरह भौंकती है और जब देखभाल करने वाला कमरा से निकल जाता है तो वो कुत्तों की तरह दरवाज़े पर छलांगें मारती है."

माँ से पूछताछ

ये लड़की पाँच साल तक फ़्लैट से बाहर नहीं गई और कुत्तों और बिल्लियों के साथ पली है, बच्ची बहुत ही गंदी हालत में पाई गई थी और उसने बहुत ही गंदा कपड़ा पहन रखा था और उसका व्यवहार जानवरों जैसा था पुलिस का बयान

ये लड़की पाँच साल तक फ़्लैट से बाहर नहीं गई और कुत्तों और बिल्लियों के साथ पली है, बच्ची बहुत ही गंदी हालत में पाई गई थी और उसने बहुत ही गंदा कपड़ा पहन रखा था और उसका व्यवहार जानवरों जैसा था

बच्ची के साथ उस फ़्लैट में दो बुज़ुर्ग समेत कई लोग रहते थे. अधिकारियों का कहना है कि इस लड़की की माँ से पुलिस पूछताछ कर रही है.

उसके पिता की तलाश जारी है.

पुलिस के अनुसार ये बच्ची बहुत ही गंदी हालत में पाई गई थी. उसने बहुत ही गंदा कपड़ा पहन रखा था और उसका व्यवहार जानवरों जैसा था.

पुलिस ने एक बयान में कहा है, "ये लड़की पाँच साल तक फ़्लैट से बाहर नहीं गई और कुत्तों और बिल्लियों के साथ पली-बढ़ी है." पुलिस के अनुसार बच्ची जानवरों जैसी आवाज़े निकालती है लेकिन बोल नहीं पाती है. हालांकि वो रुसी भाषा समझ लेती है.

रुस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कुछ महीने पहले कहा था कि बच्चों की सुरक्षा और उनको प्रताड़ना से बचाने के लिए कई कद़म उठाने की आवश्यकता है. उनका कहना था कि रुस में साढ़े सात लाख बच्चे बहुत ही बुरी स्थिति में रह रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+