नोएडा: सीनियर्स ने छात्र को पीटा

यह मामला देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का है, जहां के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद वसीम को पिछले एक साल से उसके सीनियर्स प्रताडि़त कर रहे थे। वसीम के माता-पिता ने एक हफ्ते पहले कॉलेज प्रशासन को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन कॉलेज के कान पर जू तक नहीं रेंगी। बस फिर क्या था, छात्रों का विवाद बढ़ता गया और मंगलवार को सीनियर्स ने वसीम की जमकर पिटाई कर दी।
रैगिंग नहीं गुटीय संघर्ष
पुलिस ने सात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर कॉलेज प्रशासन इस मामले को रैगिंग से अलग मान रहा है। कॉलेज का तर्क है कि यह छात्रों के बीच गुटीय संघर्ष का परिणाम है न कि रैगिंग।
कॉलेज का कहना है कि प्रशासन ने नौ छात्रों को निष्कासित और एक को निलंबित कर दिया है। निष्कासित छात्रों में चार प्रथम वर्ष के हैं। यही नहीं वसीम ने खुद भी इस मामले को रैगिंग से जुड़ा नहीं बताया है।


Click it and Unblock the Notifications