फिर दहला पाकिस्तान, पेशावर में धमाके

फिर दहला पाकिस्तान, पेशावर में धमाके

पाकिस्तान में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि गुरुवार को लाहौर शहर में सिलसिलेवार ढंग से दो धमाके हुए हैं.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इन धमाकों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है.

बताया जा रहा है कि हताहतों की तादाद बढ़ भी सकती है. कई लोगों के घायल होने की ख़बरें आ रही हैं.

समाचार एजेंसियों के मुताबिक धमाके पेशावर के बाज़ार वाले व्यस्त इलाक़ों में हुए हैं.

पेशावर में हुए हमलों से एक दिन पहले यानी बुधवार को बुधवार को लाहौर में भीषण धमाके हुए जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और दो सौ से ज़्यादा घायल हुए थे.

पाकिस्तान सरकार ने हमले के लिए तालेबान चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया था. सरकार के मुताबिक़ ये हमला स्वात घाटी में उसकी सैनिक कार्रवाई की प्रतिक्रिया में हुआ है.

तालेबान का हाथ

उधर तालेबान ने बुधवार को लाहौर में हुए धमाके की ज़िम्मेदारी ले ली है.

तालेबान के नेता बैतुल्ला महसूद के एक सहयोगी ने बीबीसी को टेलीफ़ोन पर बताया कि स्वात घाटी में पाकिस्तानी सेना के जारी अभियान के जवाब में ये कार्रवाई की गई.

महसूद का सहयोगी बताने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हकीमुल्ला महसूद बताया.

उन्होंने इस तरह के और हमले करने की चेतावनी दी और कहा, "इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर और मुल्तान से लोगों को निकल जाना चाहिए."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+