ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों के लिए हेल्पलाइन

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मेंत्री स्टीफन स्मिथ ने भारतीय छात्रों को सुरक्षा देने का पूरा भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि छात्र पर हुए हमले की जांच की जा रही है। हालांकि दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
हिंदी में भी दे सकेंगे जानकारी
स्टीफन स्मिथ के मुताबिक भारतीय छात्रों को आवश्यक सूचनाएं और सहयोग देने के लिए एक 'हॉट लाइन" स्थापित की जा रही हैं। इसके जरिए छात्रों को अंग्रेजी और हिंदी में आवश्यक जानकारी दी जायेगी।
गौरतलब है कि भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने भारतीय छात्रों पर हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया था। पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर में भारतीय छात्रों पर हमला हुआ था, जिसमें श्रवण कुमार नामक एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications