30 साल फ्रीज़र में रखी मां की लाश

ब्रिटेन के अखबार 'दि मिरर' में छपी खबर के मुताबिक 30 साल क महिला का शव फ्रीजर में पड़ा रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी। खबर का खुलासा होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की हिरासत में भी दौलत ईरानी के माथे पर कोई शिकन नहीं। वो बोली कि उसे गर्व है कि पिछले तीस साल से उसकी मां गुलबाई फ्रीदून मुरज़न का शव उसके पास है। उसने बताया कि हाल ही में इस राज़ का खुलासा उसने अपने एक पड़ोसी के सामने किया था।
वर्षों तक पड़ोसियों को खबर नहीं लगी
दौलत ईरानी का कहना है कि उसने मां की लाश को सिर्फ इसलिए 30 साल तक अपने घर के फ्रीजर में छिपाए रखा क्योंकि उसकी मां ब्रिटेन में अवैध तरीके से रह रही थी। उसे डर था कि अगर उसकी मां की मृत्यु की जानकारी किसी को लग जाएगी तो वह मुश्किल में पड़ सकती है।
पुलिस ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट इस हफ्ते के अंत तक आएगी। दौलत ईरानी के पड़ोसियों ने बताया कि उसका व्यवहार काफी समय से संदिग्ध था, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह अपनी ही मां की लाश फ्रीज़र में रख सकती है। इतने साल तक पड़ोसियों को लाश की खबर तक नहीं लगी, जबकि उनके घर लोगों का रोज आना-जाना था।


Click it and Unblock the Notifications