अखिलेश संभालेंगे सपा की कमान

सपा के सूत्रों के मुताबिक कन्नौज और फिरोजाबाद से चुने गये सांसद अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष बनाया जाएगा। अभी तक अखिलेश यादव सिर्फ पार्टी के आंतरिक मामलों तक सीमित थे, लेकिन अब वो स्वयं पार्टी का नया चेहरा होंगे।
पार्टी नेताओं का कहना है कि सपा में अखिलेश यादव ही ऐसे हैं, जो कांग्रेस के राहुल गांधी को टक्कर दे सकें। यही नहीं युवा कार्यकर्ताओं का अखिलेश के साथ काफी जुड़ाव भी है। इसके अलावा अखिलेश के पास पार्टी को चलाने की क्षमता भी है।


Click it and Unblock the Notifications