तालिबान ने लाहौर विस्फोट की जिम्मेदारी ली
इस्लामाबाद, 28 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में बुधवार के आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। इस विस्फोट में कम से कम 23 लोग मारे गए थे। यह जानकारी अमेरिका के एक समूह ने दी।
'जियो टीवी' ने गुरुवार को खबर दी कि खुफिया समूह एसआईटीई ने कहा है कि तहरीक-ए-तालिबान के आतंकवादियों ने तुर्की जेहादियों की वेबसाइट पर जारी बयान में यह दावा किया गया है।
समूह के अनुसार इस बयान में कहा गया है कि लाहौर का यह हमला 'शैतानी ताकतों' को निशाना बनाकर किया गया और यह स्वात में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के हमलों का सामना कर रहे मुजाहिदीनों के लिए 'विनम्र तोहफा' है।
बयान में कहा गया है कि 100 किलोग्राम विस्फोटकों से लदे वाहन से लाहौर में सुरक्षा बलों से संबद्ध एक इमारत को निशाना बनाया गया। इस हमले में इमारत जमींदोज हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications