मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में 5 की मौत
दतिया, 28 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में जीप और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त भिडं़त में पांच लोगों की मौत हो गई हैं। मरने वालों में एक परिवार के तीन सदस्य हैं।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात को जिगना थाना अंतर्गत ट्रक और सवारियों से भरी जीप की टक्कर हुई। इस हादसे में मदन मोहन की दो बेटी किरण (11 वर्ष), लता (20 वर्ष), तथा बेटे राजेश (3 वर्ष) सहित लक्ष्मीनारायण और राज ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हुए है। गंभीर रूप से घायल दो को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है जबकि अन्य घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications