Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आतंकवादियों के हाथ पड़ सकते हैं पाक के परमाणु हथियार : रिपोर्ट

वाशिंगटन, 28 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में लंबे समय से चल रही राजनीतिक अस्थिरता और तालिबान के खिलाफ उसके अभियान से इन आशंकाओं को बल मिला है कि उसके परमाणु हथियार आतंकवादियों के हाथ लग सकते हैं या फिर पाकिस्तान सरकार में स्थित तत्व उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

यद्यपि, अमेरिकी और पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन हथियारों की सुरक्षा के प्रति यकीन जताया है लेकिन अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष पेश 'पाकिस्तान के परमाणु हथियार : प्रसार एवं सुरक्षा मुद्दे' नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि वहां फैली वर्तमान अस्थिरता हथियारों के लिए खतरा बन सकती है।

दो अमेरिकी परमाणु अप्रसार विशेषज्ञों द्वारा तैयार रिपोर्ट में कहा गया है, "कुछ पर्यवेक्षकों को आशंका है कि सरकार में कट्टरपंथियों के आ जाने अथवा पाकिस्तान के परमाणु कारोबार से जुड़े लोगों में उनके प्रति सहानुभूति रखने वाले इसका प्रसार कर सकते हैं।"

पाल के. केर्र और मैरी बेथ निकतिन द्वारा तैयार रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पास लगभग 60 परमाणु हथियारों का जखीरा है और वह लगातार अपने हथियार निर्माण संयंत्रों में इससे संबंधित सामग्री एकत्रित कर रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की कोई घोषित परमाणु नीति नहीं है लेकिन वह 'न्यूनतम विश्वसनीय परमाणु क्षमता' बनाए रखने के सिद्धांत पर चलता है जिसे किसी संभावित भारतीय सैन्य कार्रवाई से बचाव के रूप में देखा जाता है।

माना जाता है कि पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियारों को संयोजित करके नहीं रखा है और इन्हें अलग अलग जगहों पर रखा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 11 सितम्बर 2001 को हुए आतंकवादी हमले के बाद हथियारों पर नियंत्रण के तौर तरीके में आमूलचूल परिवर्तन किया गया है। पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक ए.क्यू. खान की कारस्तानियों के उजागर होने के बाद वर्ष 2004 से व्यक्तिगत सुरक्षा परियोजनाओं को पूरी तरह बंद कर दिया गया।

कांग्रेस के सदस्यों ने भी पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर चिंता प्रकट की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+