दिल्ली में चल सकती है आंधी
सफदरजंग मौसम कार्यालय एक अधिकारी ने बताया, "गुरुवार को दिन में आसमान में धुंध बरकरार रह सकती है लेकिन दोपहर या शाम तक आंधी और बूंदाबादी हो सकती है। इससे दिल्ली के तापमान में गिरावट आ सकती है।"
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। सुबह के समय आर्द्रता का स्तर भी 56 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications