नौ मंत्रियों के मंत्रालय बरकरार
महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील कुमार शिंदे को फिर ऊर्जा मंत्रालय मिला है। एस.जयपाल रेड्डी शहरी विकास मंत्रालय संभालते रहेंगे, वायलार रवि भी प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री बने रहेंगे।
पृथ्वीराज चव्हान प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद संभालेंगे। प्रफुल्ल पटेल को भी पिछली बार की तरह इस बार भी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।
झारखंड के सुबोधकांत सहाय पिछली बार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री थे। इस बार उनको इसी विभाग के कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
डीएमके के ए.राजा को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और कांग्रेस के मुरली देवड़ा को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय फिर सौंपा गया है।
पूर्व निर्वाचन आयुक्त एम.एस. गिल का युवा मामले और खेल मंत्रालय बरकरार रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications