ढाका-कोलकाता यात्री जहाज सेवा जल्द

An Indian Passanger Ship
ढाका। भारत और बांग्लादेश की जनता के बीच संपर्क बढ़ाने और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चार दशक से भी ज्यादा अरसे से बंद ढाका और कोलकाता के बीच यात्री जहाज सेवा शुरू की जा सकती है। बांग्लादेश के जहाजरानी मंत्री अफसरुल अमीन ने बुधवार को संसद की स्थायी समिति द्वारा इस संबंध में चर्चा के लिए पेश किए गए एक प्रस्ताव की सराहना की।

समाचार पत्र 'न्यू एज' ने मंत्री के हवाले से कहा, "प्रस्ताव अच्छा है। हम इस पर सक्रियतापूवर्क विचार करते हैं। चूंकि इस मामले में भारत भी शामिल है अत: इस पर और अधिक चर्चा की जरूरत है।" दरअसल दोनों देशों के बीच नदी प्रोटोकॉल लागू है और नूर-ए-आलम चौधरी की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने इस बात की जबरदस्त अनुशंसा की थी कि यात्री जहाजों की सुविधा दोबारा शुरू की जानी चाहिए।

सन 1965 में हुए एक युद्ध के बाद तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) और भारत के बीच सड़क, रेल और नदी तीनों मार्गो से यातायात बंद कर दिए गए थे। दोनों के बीच अब सड़क और वायुसेवा तो बहाल हो गई है लेकिन जलमार्ग से आवागमन अब भी बंद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+