भारत में नए अमेरिकी राजदूत होंगे टिमोथी रोमर (लीड-1)
रोमर 11 सितंबर, 2001 के आतंकवादी हमले की जांच से जुड़े आयोग में भी रह चुके हैं। वह 1991 से 2003 तक अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के सदस्य रहे। बाद में वह वाशिंगटन स्थित संस्था 'सेंटर फॉर नेशनल पॉलिसी' (सीएनपी) के अध्यक्ष बने।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने श्रीलंका और जापान के लिए भी अपने दूतों को नामित किया। हालांकि इन पर अभी सीनेट की मंजूरी लेनी होगी। पैट्रीशिया बुटेनिस को श्रीलंका और जॉन रूस को जापान में राजदूत बनाया गया है।
रोएमर (52) 'मरकटस सेंटर एट जॉर्ज मैसन यूनिवर्सिटी' में जाने माने विद्वान हैं। वह जन एवं विधायिका मामलों की कंसलटेंसी 'जॉहन्सटन एंड एसोसिएट्स' के एक सहयोगी रह चुके हैं।
फिलहाल वह व्यापक संहार की क्षमता वाले हथियारों का प्रसार रोकने और आतंकवाद पर बने आयोग से संबद्ध हैं। इस आयोग का गठन अमेरिकी कांग्रेस ने वर्ष 2007 में किया था।
इंडियाना प्रांत के साउथ बेंड में पैदा हुए रोमर ने कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय से वर्ष 1979 में स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने मास्टर्स और डॉक्टरेट की उपाधि नोत्रे डेम विश्वविद्यालय से प्राप्त की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications