बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना में 16 मरे
ढाका, 28 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के उत्तर पश्चिम में स्थित सिरजगंज जिले में गुरुवार को बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए।
राजमार्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना पचलिया के पास हुई। हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications