अफगानिस्तान में शांति के लिए जर्मनी ने ईरान से मदद मांगी
जंग ने कहा कि ईरान सीमा के आर-पार होने वाले मादक पदार्थो के अवैध कारोबार से निपटने में अहम साबित हो सकता है। मादक पदार्थो की तस्करी अफगान आतंकवाद की बहुत बड़ी सहायक है।
ईरान की समाचार एजेंसी इरना ने बुधवार को मंत्री के हवाले से कहा कि अफगानिस्तान के पड़ोसियों को शामिल करना सैद्धांतिक रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तरी अफगानिस्तान और अफगान-ईरान सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थो की तस्करी एक प्रमुख समस्या बन चुकी है।
अफगानिस्तान में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व में 55000 सैनिक मौजूद हैं इनमें से 3,500 जर्मन सैनिक हैं।
अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने हाल ही में जर्मनी से अफगानिस्तान में अतिरिक्त सैनिक भेजने का अनुरोध किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications