अगाथा को मिला ग्रामीण विकास, अंबिका बनीं सूचना प्रसारण मंत्री
अंबिका सोनी को सूचना और प्रसारण मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में वह पर्यटन और संस्कृति मंत्री थीं।
मीरा कुमार को इस बार जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली सरकार में वह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थीं।
ममता बनर्जी को शनिवार को रेलवे मंत्रालय की जिम्मेदारी दे दी गई थी।
अंबाला से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा पिछली सरकार में आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थीं। इस बार इस जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है।
दिल्ली से कांग्रेस सांसद कृष्णा तीरथ पहली बार मंत्री बनी हैं और उन्हें महिला और बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस सांसद पानाबाका लक्ष्मी पिछली बार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री थीं। इस बार उन्हें वस्त्र मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है।
पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर पहली बार मंत्री बनी हैं और उन्हें विदेश मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है।
डी. पुरंदेश्वरी को पिछली सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्रालय मिला था। इस बार भी उन्हें यही मंत्रालय मिला है।
मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में 10 महिलाएं मंत्री थीं। इस बार सरकार में शामिल हुईं सबसे युवा चेहरा अगाथा संगमा मेघालय की तुरा संसदीय सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विजयी हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications