माकपा का अच्युतानंदन को हटाने से इंकार

पार्टी की पांच दिवसीय बैठक के बाद राज्य सचिव पिनारई विजयन ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "किसी भी स्तर पर कोई बदलाव नहीं हो रहा है। इसके बजाए अपनी हार के कारणों की विस्तृत समीक्षा करने के बाद हमने एक समयबद्ध कार्यक्रम तैयार किया है। सरकार की कुछ नीतियां, जो आलोचनाओं के घेरे में आ गईं थीं उनमें सुधार किया जाएगा।"

इस बैठक में पार्टी महासचिव प्रकाश करात, पोलित ब्यूरो के सदस्य रामचंद्रन पिल्लई, राज्य सचिवालय के 15 सदस्यों सहित राज्य पार्टी समिति के 84 सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि विजयन और अच्युतानंदन के बीच गुटीय झगड़े से मुख्यमंत्री पर पद छोड़ने का भारी दबाव आ गया था और उनके इस्तीफे की मांग जोर पकड़ने लगी थी। बैठक में लोकसभा चुनाव में केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की पराजय के कारणों पर विचार किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+