अझगिरी को रसायन और उर्वरक, राजा को फिर संचार और आईटी
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि के पुत्र एम.के.अझगिरी रसायन और उर्वरक मंत्री और उनके नाती दयानिधि मारन वस्त्र मंत्री बने हैं।
स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे राजा को पुन: संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सौंपा गया है।
डीएमके के चार सांसद राज्यमंत्री भी बने हैं। फिल्म स्टार से राजनेता बने डी.नेपोलियन को सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री, एस.जगतरक्षकन को सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री, एस.गांधीसेल्वन को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और एस.एस.पलानिमणिक्कम को वित्त राज्यमंत्री बनाया गया है। वह पिछली मनमोहन सिंह सरकार में भी वित्त राज्यमंत्री थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications